रांची के बूटी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास भीषण आग लग गई. प्रशांत कुमार की रिपोर्ट. रांची: राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस भयावह हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया.