साहिबाबाद के इंदिरापुरम में एक कारोबारी से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने रंगदारी न देने पर हत्या और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।