छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर केंद्रीय जेल की महिला प्रहरी मंदा तिवारी को उनके जुड़वा बच्चों की कम उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 80 दिन की अतिरिक्त बाल देखभाल छुट्टी मंजूर की है। न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ ने नियमों और चिकित्सकीय दस्तावेजों पर विचार करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिससे याचिका स्वीकार कर ली गई।