UP MLC Election Result: यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट से पहले आगरा में बड़ी कार्रवाई हुई है। 6 अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं, 21 पर कार्रवाई के निर्देश हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के प्रेक्षक भी बदले गए. आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान के दौरान पर्यवेक्षण में चूक के आरोप में चुनाव आयोग ने छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।