बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब चक्रवात के असर से राजधानी में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्तूबर से बदलाव शुरू होगा। 29 से 31 के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन दिनों में अधिकतम पारे में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव.