बारिश का दौर थमते ही राजधानी की हवा फिर बिगड़ने लगी है। धूल और प्रदूषण के कण दोबारा हवा में घुलने लगे हैं। शहर के छह निगरानी केंद्रों में से पांच पर सोमवार को इसकी गुणवत्ता मध्यम से खराब की श्रेणी में रही। तालकटोरा और लालबाग में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। बीते बृहस्पतिवार को शहर के लालबाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 तक पहुंच गया, जो ऑरेंज श्रेणी में आता है।