कानपुर। कानपुर देहात के औरंगाबाद क्षेत्र के रहने वाले शिवजीत सिंह आजादनगर डिपो के चालक हैं। शिवजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 25 अक्तूबर को वह परिचालक आशीष कुमार के साथ बस लेकर आगरा जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे से तीन बजे के बीच उन्होंने भाटिया चौराहे पर सवारी बैठाने के लिए बस रोकी। इसी दौरान इटावा डिपो के परिचालक और उसके साथी चार पहिया वाहन से वहां.