Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की कार्रवाई और लगातार चेतावनी के बाद झरिया में दुकानदार खुद अपनी दुकानों के बाहर बने अवैध शेड, नालियों पर किए गए पक्के निर्माण और होर्डिंग्स हटा रहे हैं। बकरीहाट मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़ और राजातालाब के आसपास यह काम जारी है। करीब 15 दिन पहले निगम ने बिहार टॉकीज से चार नंबर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया था। इससे त्योहारों में जाम से राहत मिलने की उम्मीद.