Darbhanga News: दरभंगा के डीएमसीएच के पुराने ओपीडी परिसर में पार्किंग संचालक ने एक दिव्यांग महिला की बाइक के पहिए में चेन बांधकर ताला लगा दिया। इलाज के बाद लौटी महिला ने बताया कि वह दूर तक चलने में असमर्थ हैं, इसलिए बाइक परिसर में खड़ी की थी। लोगों के हंगामे और अस्पताल अधीक्षक को सूचना देने के बाद चेन खोली गई। परिजनों ने मरीजों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था की मांग.