Bhagalpur News: भागलपुर के सच्चिदानंद नगर में शनिवार को टोटो मालिक शेखर कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट कर सोने की चेन और 15 हजार रुपये छीन लिए गए। शेखर किराये के पैसे लेने टोटो चालक चीकू मंडल के घर जा रहे थे, तभी आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।