Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और कुलानुशासक के खिलाफ एलएस कॉलेज की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कॉलेज की जमीन की मापी के बाद निजी सुरक्षाकर्मियों की मदद से गार्ड रूम तोड़ने की कोशिश हुई और विरोध पर धक्का-मुक्की की गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।