ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से निजात दिलाने के लिए शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा। प्राधिकरण ने एनएचएआइ को पत्र भेजा है और यह यूपी की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी, जिस पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। प्रस्तावित शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण की कवायद तेज हो गई है।