Jhansi News: झांसी के ऋषभ होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी मुस्कान अचानक गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता ने पति पर हत्या का संदेह जताया, जबकि होटल के सीसीटीवी में मुस्कान को कमरे के दरवाजे पर गिरते देखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।, Jhansi.