मथुरा। ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में बाइक खड़ी कराने को लेकर रविवार रात दो ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। ब्रजरज उत्सव में लोगों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।