यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटिंग जारी है. इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. चारों राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतदान किया जा रहा है.