बालिका में चिक्कर और बालक वर्ग में हार्टमन की टीमें रहीं अव्वल. अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। अलखनाथ मार्ग स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में 1,450 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका में चिक्कर और बालक वर्ग में हार्टमन की टीमें अव्वल रहीं।टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहला, जीआरएम.