लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों के शांतिपूर्ण समाधान और सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया। संसद सिर्फ कानून नहीं बनाती, शांति और भरोसे का पुल भी हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिक्स के सदस्य एवं साझेदार देशों की संसदों से संवाद, कूटनीति और सहयोग को मजबूत करने के साथ साझा प्रतिबद्धताओं को ठोस परिणामों में बदलने का आह्वान किया।