Ranchi News: रांची के गांधी मैदान परिसर में श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति ने सोमवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। पुरोहित दिनेश चक्रवर्ती और जयराम पाठक ने अनुष्ठान संपन्न कराया, जबकि समिति अध्यक्ष राजू चौरसिया मुख्य यजमान बने। सचिव जयदेव घोष के अनुसार, मां काली की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार पंडाल के आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी।, Ranchi Hindi News.