Ranchi News: पश्चिम बंगाल के हल्दिया से ट्रक समेत चोरी किए गए डालडा और पाम ऑयल का सामान झारखंड के रांची जिले के चान्हो प्रखंड स्थित ओपा गांव से बरामद किया गया। पश्चिम बंगाल और चान्हो पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन घरों में छापेमारी कर डालडा के 49 टिन और पाम ऑयल की 100 पेटियां जब्त कीं। एक युवक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी.