Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद वरुण ने बीआरएबीयू प्रशासन द्वारा जूलॉजी विभाग के पास गेट बनवाने का विरोध किया है। उन्होंने राज्यपाल को ईमेल भेजकर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण कर गेट बनवा रहा है। वरुण ने बताया कि जनवरी में भी विरोध के बाद काम रुका था और अब राज्यपाल से निर्माण रोकने का निर्देश देने की मांग की है।