NDTV India. बिहार की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के साथ राज्य में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में विकास के नए अवसर सृजित होंगे. सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए IndiGo एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा (6E 1083) का औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.