चोरी का सरिया खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद. चोरी के सरिये की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दिल्ली के एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्याणपुरी निवासी 57 वर्षीय सब्बीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-62 के छोटा डी-पार्क के पास से करीब 170 किलोग्राम सरिया बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी का माल खरीदकर.