नोएडा (संवाद)। नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा से मुलाकात कर हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों की समस्याएं उठाईं। बैठक में ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, फेडरेशन के ग्रेटर नोएडा कन्वीनर दिनेश मिश्रा और पत्रकार अन्नू खान भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य सोसाइटियों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना था। निखिल सिंघल ने.