यूपी विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी समेत सात केंद्रों पर होगी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसके लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं.