बलरामपुर गांव में सरपंच की जीत पर रैली में आतिशबाजी पर बवाल कट गया. मामले में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई. राजस्थान के अलवर जिले में पंचायत चुनाव में जीत की खुशी उस समय विवाद में बदल गई, जब सरपंच की रैली के दौरान आतिशबाजी और डीजे पर गाने बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए.