फ्रांस के Paris, Marseille और Toulouse समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पों की खबरें सामने आई हैं। महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रदर्शन की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.