गुरुग्राम में सरकारी नौकरी के लिए कथित फर्जी दस्तावेज मामले को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मजिस्ट्रेट अदालत में वापस भेज दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को सिविल जज समृद्धि प्रताप सिंह की अदालत में होगी, जिसमें राजबीर पर फर्जीवाड़े का आरोप है।