गोरखपुर क्षेत्र में बैनर का लोहे का एंगल समेटते समय एक परिवार पर बिजली का कहर टूट पड़ा। तीन मंजिला इमारत की छत पर एंगल का बंडल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। मां को करंट लगते देख बेटा बचाने दौड़ा, लेकिन दोनों की जान चली गई। हादसे में 12 साल का भतीजा भी घायल हुआ है।