कानपुर जू से हिप्पो सतीश को भेजा जाएगा इंदौर जू. कानपुर: महीनों का लंबा इंतजार सोमवार सुबह उस वक्त खत्म हुआ जब कानपुर जू में पहुंच गई एशियाई शेरनी. प्राणी उद्यान के प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टर की मौजूदगी में उसे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां वह फिलहाल क्वारंटाइन रहेगी. इंदौर जू से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने के बाद शेरनी परेशान दिखाई दे रही थी.