केंद्र सरकार ने शिक्षाविद जोरम अनिया और लेखक डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम को शनिवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों नए सदस्यों को बधाई दी है।