दिल्ली में SIR के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 30 अक्टूबर तक का समय है. डेडलाइन बढ़ने के आसार कम हैं. अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को जारी होगी. दिल्ली में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या कटे हुए नाम को दोबारा जुड़वाने के लिए अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है.