Dainik Bhaskar. पुराना आरटीआर फ्लाईओवर बंद होने की वजह से दिल्ली के साउथ-वेस्ट इलाके में भीषण जाम की समस्या देखने को मिल रही है। शुक्रवार को यहां 5 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। दिल्ली के ओल्ड राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर पर दो जगह दरारें दिखने पर ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाले कैरिजवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया.