दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर व्यापारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उनके मुताबिक इससे उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी की राजनीतिक रैली को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी घमासान तो मचा ही है साथ ही व्यापारियों ने भी इसके प्रस्तावित समय को लेकर इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.