फरीदाबाद सेक्टर-77 में एक कैब ड्राइवर का शव उसकी गाड़ी के अंदर मिला. गले पर रस्सी के निशान. पुलिस मामले की जांच में जुटी. मृतक की पहचान केएलजे सोसायटी निवासी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या की गई है.