सुल्तानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। जानिए पूरी खबर। अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को समन जारी किया था. इसके बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे, जहां उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत मिली थी.