भागलपुर के आठ सदस्यीय बाइकर्स दल ने उत्तरी सिक्किम में 17,800 फीट ऊंची गुरुडोंगमार लेक और 15,500 फीट ऊंचे जीरो प्वाइंट का साहसिक मोटरसाइकिल अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान में आर्या पांडेय भागलपुर की पहली महिला बनीं जिन्होंने अत्यधिक चुनौतीपूर्ण बर्फीले रास्तों को पार कर इतिहास रचा।