भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। DD News से खास बातचीत में शीतल ने अपनी सफलता का श्रेय बेहतर प्रशिक्षण, सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), TOPS और OGQ सहित सहयोग देने वाली संस्थाओं को दिया। उन्होंने जापान में प्रतियोगिता से पहले मिले अभ्यास के अवसरों और भारतीय पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी अपने अनुभव साझा किए।