Amit Shah Gwalior Telecom Manufacturing Zone event postponed, latest updates follow Dainik Bhaskar. ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन समारोह 29 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम डॉ. मोहन यादव को करना था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते यह कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। इससे पहले भी 12 अक्टूबर को भी कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते टल गया है।