कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में की गई विवादित टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वैचारिक पतन का आरोप लगाते हुए कहा कि खड़गे को अपने पद की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। खड़गे की टिप्पणी के बाद BJP नेताओं की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। #rajnathsingh #mallikarjunkharge #kharge.