संवाद न्यूज एजेंसीनूंह। साकरस से हंजनपुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में नहेदा निवासी सहजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस टीम गांव साकरस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहजाद अवैध हथियार लेकर सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़.