राजस्थान के 16 जिलों की 3,255 ग्राम पंचायतों में आज उपसरपंच चुने जाएंगे। बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर दोपहर. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाने के बाद आज, सोमवार को उपसरपंच का चुनाव होगा। पहले चरण में शामिल 16 जिलों की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे तक नामांकन लिए जाएंगे।