राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर मुख्य बाजार में देर रात महारानी पोशाक नाम की कपड़े की दुकान में आग लग गई। महावीर मार्केट के सामने स्थित दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपये से अधिक का कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।