भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी मौजूद हैं। बैठकों का यह दौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से शुरू होगा। इस दौरान संगठन आगामी चुनावों की मजबूत रणनीति तैयार करेगा तथा नेताओं के कार्यों की समीक्षा होगी।