अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर कई जगहों पर भारतीय सेना का गतिरोध जारी है. आईटीबीपी प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले स्थानीय मीडिया और कई नेताओं ने चीनी सैनिकों की बढ़ती गतिविधियों और भारतीय सेना की गश्त में बाधा आने की बात कही थी. हालांकि, केंद्र सरकार इन दावों को खारिज करती रही है.