बुधवार सुबह उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत में भी खतरा बढ़ गया है। उत्तरी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों में नदिया के जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।