सुरक्षा विभाग ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से करीब 22 हजार किलोग्राम संदिग्ध खाद्य तेल सीज किया है. जयपुर/बीकानेर: दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम से करीब 22 हजार किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया है.