हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 2.86 लाख गरीब महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत हर महीने 1500 रुपये देने की तैयारी में है। सरकार के चार साल पूरे होने पर इस योजना के साथ मुफ्त बिजली और पक्के मकान जैसी घोषणाएं भी संभावित हैं, जिसके लिए छंटनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।