हरिद्वार में रानीपुर मोड़ पर दो गुटों में मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. हरिद्वार: शहर के व्यस्त इलाके रानीपुर मोड़ पर देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों और लाठी डंडों से हमला कर दिया. अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई.