रांची में गेल इंडिया लिमिटेड अगले छह महीनों में 40,000 अतिरिक्त घरों तक पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके साथ ही शहर में सीएनजी स्टेशनों का विस्तार भी किया जा रहा है, जिससे स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।