जमशेदपुर में रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 20 लाख के गहने और 15 हजार नकद चोरी. चोर पीछे के दरवाजे से घुसे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुटी. जमशेदपुर : टेल्को थानांतर्गत रोड नंबर एक क्वार्टर नंबर के-2/6 का पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने और करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली.